फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   47 people found Corona positive

कोरोना अलर्ट

Fri, 28 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
47 people found Corona positive
जनपद में 47 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जनपद में 47 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब जनपद में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 234 हो गई है।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 2813 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 2814 निगेटिव और 47 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव केस मिले। संक्रमित मिलने वालों में नेबुआ नौरंगिया से सात, मोतीचक से नौ, फाजिलगनर के एक, कसया से एक, रामकोला से एक, खड्डा से छह, पडरौना से छह, कप्तानगंज से चार, सेवरही से तीन, हाटा से चार, विशुनपुरा से एक और अन्य क्षेत्रों से भी दो लोग शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 93109 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 507 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 53.66 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करने की अपील की है ताकि संक्रमण से बचा जा सके। वहीं, जिन लोगों ने दोनों डोज नहीं ली है, उनसे यह कोर्स भी पूरा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed