फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   43 condidates filed nomination form

रामकोला के बसपा उम्मीदवार सहित 43 ने भरा पर्चा

Wed, 15 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Updated Wed, 15 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
43 condidates filed nomination form
नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी। - फोटो : Amar Ujala
विधानसभा चुनाव के छठवें चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन कुल 43 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह सात से 14 फरवरी तक पर्चा दाखिला करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 100 हो गई है।
विज्ञापन


नामांकन के आखिरी दिन रामकोला विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार विजय कुमार, सीताराम ने बहुजन मुक्ति पार्टी, मदन लाल ने रिपब्लिकन पार्टी, चंद्रिका ने रालोद, छेदी ने भारतीय सर्वजन पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में धर्मेंद्र, राममूरत पासवान, मृत्युंजय सहित आठ लोगों ने पर्चा दाखित किया। कुशीनगर विधानसभा सीट से सतवंत यादव ने पीस पार्टी, मनीष कुमार गुप्ता ने जन अधिकार पार्टी तथा निर्दलीय अंबरीष कुमार, राधिका देवी, सुधाकर पांडेय समेत चार व्यक्तियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।   फाजिलनगर विधानसभा सीट से मोहन ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सेराज अहमद ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, कौसर अफरीदी ने राष्ट्रीय जनाधार पार्टी और सहारुन निशा ने जय हिंद जय भारत पार्टी से पर्चा भरा।
विज्ञापन


पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कन्हैया ने राष्ट्रीय लोक दल, राजेंद्र यादव ने पीस पार्टी और निर्दलीय मसूद परवेज, अरविंद, राजू, अजय कुमार पांडेय व संजय कुमार दीक्षित ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तमकुहीराज विधानसभा सीट से विनोद कुमार ने बहुजन मुक्ति पार्टी, रंजन राय ने भारतीय सर्वोदय पार्टी, स्वामीनाथ ने राष्ट्रीय लोक दल, विष्णु प्रभाकर मिश्रा ने निर्दल, मुनीर अहमद ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा केशव ने पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी से पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल के अनिल, राष्ट्रीय जनाधार पार्टी से जमशेद आलम, अपना दल युनाइटेड से आरती, लोकदल से रमेश यादव, शिवसेना से बृजमोहन शर्मा एवं निषाद पार्टी से अजय राव ने नामांकन किया। खड्डा विधानसभा सीट से अजय गोविंद राव शिवसेना, निसार अहमद एआईएमआईएम, रामधनी जन अधिकार पार्टी और निर्दलीय राजकुमार तुलस्यान, शारदा तुलस्यान, हसीना, छोटेलाल, विजई ने पर्चा दाखिला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed