फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जागरूकता कार्यक्रम

जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 01 May 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम
अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी की अगुवाई में नगर के अधिकांश स्कूलों के बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर 19 मई को अधिक से अधिक मतदान की अपील की और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
नगर के मुख्य बस स्टेशन से केन यूनियन तिराहा तक फोरलेन से सर्विस रोड पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके पूर्व माडल बेसिक स्कूल हाटा, एसएलएम पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा आदि के बच्चों ने कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली। तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी, खंड शिक्षाधिकारी विजय गुप्ता आदि भी खड़े हुए। जागरूकता रैली और मानव श्रृंखला कार्यक्रम के बाद बच्चे और शिक्षक बीआरसी पहुंचे। जहां एसडीएम प्रमोद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि लोक तंत्र में मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। अपने घर के सदस्यों व आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संध के ब्लाक अध्यक्ष रामदिनेश सिंह, रामायन चौरसिया, लेखपाल मारकंडेय गुप्ता, शिक्षक धनन्जय गोंड़, भगवान तिवारी, श्रीप्रकाश चौहान, बालालखन्दर मल्ल, फातिमा, नसरीन, मीरा चौहान, पल्लवी सिंह, जयंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सारे कार्य छोड़ दो सबसे पहले वोट दो
फोटो के साथ---
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बुधवार को नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें शामिल विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और अधिकारियों ने लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका परिषद और मन्नन देवी समाज सेवा संस्थान की तरफ से पडरौना नगर के मेन बाजार उत्तरी बाड़ीटोला स्थित मलीन बस्ती में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। पीडी (डूडा) अखिलेशचंद्र तिवारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूती और सरकार को स्थायीत्व देता है। इसलिए शतप्रतिशत लोगों को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान राजदीप यादव, ईओ एएन सिंह, शेषमनी सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव व मनन्न देवी, नारायण दत्त तिवारी, विपिन बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विद्यालय के बच्चों ने सारे कार्य छोड़ दो सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाते हुए गांव मे भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया।
इस दौरान एनपीआरसी अजय शर्मा, ब्रजेश श्रीवास्तव, रविंद्र कुशवाहा, लेखपाल राधेश्याम मणि, निशा श्रीवास्तव, अमिता मल्ल, राजकुमार पाल, सुरेंद्र, विनय यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, मीरा कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, निर्मला सिंह, रंजना पांडेय, निधी राय, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती के लिए मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें देश की खुशहाली और उन्नति के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान एबीआरसी राजेश प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, राकेश प्रताप सिंह, मनौव्वर अली, एनपीआरसी नूरमुहम्मद, शैमुद्दीन, रविंद्र सिंह, अजय राय, अरुण कुमार, उमेश चंद, उमेश उपाध्याय, घनश्याम वर्मा मौजूद रहे।

सभी करें मतदान,तभी सशक्त होगा लोकतंत्र
फाजिलनगर। गड़हियां स्थित हैवेन इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली और चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

प्रबंधक अनिल जायसवाल ने कहा कि शत् - प्रतिशत मतदान से ही देश का नेतृत्व सही हाथों मे जा सकता है। वकील अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान आवश्यक है। इसके बाद डॉयरेक्टर अनूूप जायसवाल ने प्रतियोगिता में सफल हुए आतिफ आलम, हैपी यादव, सलमान, आदित्य मद्घेशिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रधान नागेंदर सिंह, प्रियंका जायसवाल, सत्यम जायसवाल, जाहिर हुसैन, राजकिशोर ठाकूर, रिषी मद्घेशिया, अनिल कुशवाहा, अरमान आलम, अवधेश पांडेय, प्रतिमा पांडेय, जरीना खातून, रिंकू देवी, प्रियंका सिंह, पुष्पा, शालीनी, इंदू, आराधना पांडेय, आरती कुशवाहा, लक्ष्मी राय, काशीनाथ जायसवाल, दिलिप जायसवाल, हरिकेश शर्मा, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed