{"_id":"5c0026c9bdec2241ae4f5684","slug":"41543513801-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरासेलिंग और माइक्रोलाइट फ्लाइट होगी शुरू : सप्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरासेलिंग और माइक्रोलाइट फ्लाइट होगी शुरू : सप्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में भ्रमण के लिए पहुंचे एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एके सप्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। एनसीसी में कई वर्षों से बंद पैरासेलिंग और माइक्रोलाइट फ्लाइट फिर शुरू होगी। कुछ तकनीकी कारणों से यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बंद था। पैरासेलिंग के स्तर पर सेफ्टीचेक की समस्या आड़े आ रही थी। माइक्रोलाइट फ्लाइट एक दुर्घटना के कारण चल रही जांच के कारण बंद थी। ये बातें एनसीसी यूपी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए के सप्रा ने कहीं।
वह गुरुवार को एनसीसी 50 वीं बटालियन के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से कुशीनगर में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरी कोशिश हो रही है कि कैडेट्स को वर्दी आदि के खर्च उनके खाते में वार्षिक पहुंच जाए।
बहराइच और बांदा में दो नई बटालियन की स्थापना की मंजूरी मिली है। जिससे 7000 कैडेट्स की भर्ती का रास्ता साफ हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इस साल एनसीसी के 40 बच्चों ने पैराग्लाइडिंग की है। कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट भी फतह किया। यूपी में 1.30 लाख कैडेट है। जिनमे 30 प्रतिशत लड़कियां भागीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनसीसी का विस्तार केंद्र, प्रदेश और सेना के तीनों विंग में समन्वय के बाद ही होता है। इसके लिये सभी स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। सप्रा कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप,माथा कुंवर मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर जानकारी ली और पूजा-अर्चना भी की।

इस मौके ग्रुप कमांडर गोरखपुर ब्रिगेडियर सीपीएस बाजवा, कर्नल कुलदीप सिंह, कर्नल एके मिश्र पडरौना, आरएम मेवाराम पडरौना, लेफ्टिनेंट डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेदप्रकाश मिश्र, अपूर्वा गुप्त आदि मौजूद रहे।