{"_id":"5bd5f8debdec22694f460f18","slug":"41540749534-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 नवंबर को दिल्ली में संसद भवन से मार्च निकालकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 नवंबर को दिल्ली में संसद भवन से मार्च निकालकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी .
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन बहाली के लिए सांसद आवास पर रखा उपवास
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
सांसद ने भी मांगों को माना जायज, संसद में रखने का दिलाया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले रविवार को शिक्षक-कर्मचारियों ने सांसद राजेश पांडेय के आवास के समीप बेनेट क्लब परिसर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सामूहिक उपवास रखा। शाम लगभग तीन बजे मंच से जुड़े लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपने के बाद उपवास समाप्त किया। सांसद ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगें जायज है। इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
प्रदेश संगठन मंत्री राजीव यादव ने कहा कि पेंशन हमारा हक है, इसे हम लेकर रहेंगे। अटेवा की ओर से 26 नवंबर को दिल्ली में संसद भवन पर मार्च निकालकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उपमहामंत्री निकाय संघ श्रवण तिवारी ने कहा कि वर्ष-2005 के बाद नियुक्त शिक्षक व कर्मचारियों को अटेवा मंच का आंदोलन हर हाल में पेंशन बहाली कर दिलाएगा। बीईओ फाजिलनगर अजय कुमार तिवारी ने कहा कि पेंशन शिक्षक व कर्मचारियों को ही मिलना चाहिए, न कि सांसद व विधायक को। जनता के बीच होने वाले कार्यों को हम लोग करते हैं और सुविधाएं उन्हें मिलती है। सफाई कर्मी संघ जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने कहा कि जिले भर के सभी सफाईकर्मी अटेवा के साथ हैं, हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी राजेश शुक्ल, आरएसएन जिलाध्यक्ष अविनाश शुल्क, अमित श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, मनोज सिंह, हरेंद्र तिवारी, सत्यदेव पांडेय, केके तिवारी, खुश मुहम्मद, इनामुल हक, अमिताभ त्रिपाठी, नागेंद्र तिवारी,राजेश सिंह, अजय यादव, रश्मि सिंह, रामायण यादव, नंदलाल विद्रोही आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिला संयोजक अजय कुमार व संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस दौरान जयराम सिंह, आलोक शाही, सुनील दुबे, संजय यादव, राकेश मणि त्रिपाठी, प्रमोदनाथ गुप्त, राजीव प्रधान, हरिंद्र चौरसिया, वाहिद अली, विनय यादव, उपेंद्र कुशवाहा, अजय सिंह, रेनू राय, गीता सिंह, कंचन, ममता मिश्रा, आनंद सिंह, शीतल सिंह, अमर प्रकाश पांडेय, संजीव कुमार, भानु प्रताप सिंह, असगर अली, प्रेमचंद सैनी, शैलेश, दिनेश कुमार, श्रीधर पांडेय श्रीकांत, दिलीप सिंह, महेश कर्णधार आदि मौजूद रहे।