संतकबीर नगर के चंद्रेश ने नेपाल के भोला को दी पटकनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक विजय कुमार दूबे ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में मौजूद प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है। कुश्ती कला के बदौलत गांव से निकलकर युवा आज राष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन कर रहे हैं। आयोजक ग्राम प्रधान शांतिश शाही ने अतिथियों का स्वागत किया।
चंद्रेश संतकबीर नगर ने भोला नेपाल को धूल चटाई। मुन्ना बेलवा घाट ने बंधू पाल चरिघरवा को, अली हुसैन देवतहा ने मोहनलाल बिहार को, रविंद्र देवतहा ने चंद्रमणि गोरखपुर को, राजकमल खजनी ने सुरेंद्र बिहार को, मनीष खजनी ने राजन वाराणसी को, अमन खजनी ने राहुल गाजीपुर को पटकनी दी।
अध्यक्षता श्यामबदन पांडेय ने की व संचालन दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान कमलेश पटेल, राकेश त्रिपाठी, नूरलैन अंसारी ,पारस कुशवाहा, मृत्युंजय त्रिपाठी, प्रद्युम्न तिवारी, हरिहर शाही, देवेश प्रताप शाही, प्रधान प्रतिनिधि सिंगहा रणविजय शाही, आदित्य शाही, संजू शाही, रामप्रीत, मेंहीलाल आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर के राजीव ने प्रेमनगर के अभिषेक को चटाई धूल
गुरवलिया बाजार। सोंदिया बुजुर्ग में दशहरा मेले के आखिरी दिन कुश्ती का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए पहलवानों ने कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर शुभारंभ किया। कहा कि कुश्ती देश की प्राचीन कला है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कुश्ती में राजकुमार हनुमानगंज ने गोलू यादव प्रेमनगर को पटकनी दी। इसी तरह मनोहर देवरिया ने भोला खड्डा को, विवेक ने अफजल को, शोभा तमकुही ने रमेश खड्डा को, रित्विज प्रेमनगर ने विशाल तमकुही को, रुदल बेलवा ने शिवकुमार देवरिया को, राजीव गाजीपुर ने अभिषेक प्रेमनगर को आसमान दिखा दिया।
चैलेंज कुश्ती में भयंकर देवरिया ने शोभा तमकुही को पटकनी दी। शेष मुकाबले बराबरी पर छूटे। निर्णायक की भूमिका में जहूर अंसारी और मायाशंकर यादव रहे। इस दौरान कृष्ण कुमार सिंह, मनोज तिवारी, रामनारायन सिंह, हफीजुल्लाह अंसारी, राजू ओझा, प्रभाकर पांडेय, चंद्रकेतु सिंह, हरेश प्रसाद, चंदन सिंह, हरिलाल यादव, राजकरीम, सुनील प्रसाद, भोला सिंह आदि मौजूद रहे।