{"_id":"5b5c54ae4f1c1b4b748b75e8","slug":"41532777646-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशुनपुरा ब्लाक के जरार गांव में तैनात थे तीनों सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशुनपुरा ब्लाक के जरार गांव में तैनात थे तीनों सफाई कर्मचारी
Updated Sat, 28 Jul 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ ने तीन सफाई कर्मियों को निलंबित किया
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। डीपीआरओ ने जरार गांव में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर ब्लॉक मुख्यालय से अटैच कर दिया है। इसमें दो सफाई कर्मियों को कई महीनों से उनके निवास वाले गांव में ही तैनात कर दिया गया था।
विशुनपुरा ब्लॉक के जरार गांव में विजय यादव, चिंता देवी और रीता देवी की तैनाती की गई थी। हैरत की बात यह है विजय यादव और उनकी पत्नी चिंता देवी जरार गांव के ही मूल निवासी हैं। उसके बाद भी जिम्मेदारों ने शासन की गाइड लाइन को दरकिनार कर लंबे समय से वहीं तैनाती दे दी थी। गांव में तीन सफाई कर्मियों की तैनाती के बाद भी नियमित सफाई नहीं होती थी। जगह-जगह गंदगी फैली रहती थी। दो दिन पूर्व जिला समन्वयक स्वच्छता सोनू मिश्र गांव में निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां तीनों सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और गांव में गंदगी भी मिली। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दिया। जिसके बाद लापरवाही बरतने के आरोप में सफाई कर्मचारी विजय यादव, चिंता देवी और रीता देवी को निलंबित करते हुए विशुनपुरा ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया।