{"_id":"5b54c79d4f1c1b4c748b6814","slug":"41532282781-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वशिष्ठ के घर शौचालय बनना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वशिष्ठ के घर शौचालय बनना शुरू
kushinagar
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। ...आखिरकार वशिष्ठ की समस्या सुलझने के दिन करीब आ गए। डीएम के निर्देश पर खेसिया गांव के निवासी वशिष्ठ शर्मा के घर शौचालय की टंकी के लिए रविवार को प्रधानपति की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई शुरू हो गई। इनके घर में शौचालय न होने की वजह से छह माह पहले इनकी बहू ससुराल छोड़कर मायके चली गई थी। अमर उजाला में इनकी समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाई।
विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय के गांव खेसिया निवासी वशिष्ठ शर्मा के घर में शौचलय नहीं था। आर्थिक तंगी के कारण घर में शौचालय नहीं बन पा रहा था। बेटे की शादी हुई तो पुत्रवधू हर दिन शौचालय बनवाने के लिए आग्रह करती रही। वशिष्ठ शर्मा ने भी इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो रहा था। यह देख उनकी पुत्रवधू बेबी ससुराल छोड़कर मायके चली गई। इस समस्या को ‘अमर उजाला’ ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने खबर का संज्ञान लिया और मौके पर बीडीओ को भेजकर जांचकर शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया। रविवार को प्रधानपति जमालुद्दीन अंसारी की मौजूदगी में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे खोदे जाने लगे। शौचालय निर्माण शुरू होने से वशिष्ठ शर्मा के घरवालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्होंने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।