{"_id":"5b366d8d4f1c1bf56e8ba9d7","slug":"41530293645-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता रहे नाराज तो कट सकता है टिकट : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता रहे नाराज तो कट सकता है टिकट : पांडेय
kushinagar
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)। सांसदों को अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा। अगर वे ऐसा करने में नाकाम होते हैं और कार्यकर्ता उनसे नाराज रहते हैं तो आगामी लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट सकता है। इस बात का संकेत शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने दी। वे संगठन की बैठक के लिए कुशीनगर में थे।
जिला पंचायत सभागार में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को गंभीरता से ले रही है। जिन संसदीय क्षेत्रों में नाराजगी अधिक है वहां की समीक्षा की जा रही है। इसकी रिपोर्ट संसदीय बोर्ड को भेजी जाएगी और आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के समय इस पर खासतौर पर गौर किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संभव है कि कार्यकर्ताओं में अधिक नाराजगी होने पर किसी का टिकट कट जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी की जानकारी मिलने पर ही वे जिले में बैठक के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि जहां इस तरह की शिकायतें अधिक मिल रही हैं, वहां समीक्षा की जा रही है और कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सैनिक के समान हैं। जिस तरह सैनिक देश के लिए अपना घर परिवार छोड़ कर सीमा पर चला जाता है, उसी तरह भाजपा कार्यकर्ता समय आने पर पार्टी के लिए पूरी लगन से जुट जाते हैं। राम मंदिर के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए सरकार पहल कर रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। निर्णय आते ही मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। सपा व बसपा की ओर से भाजपा पर संत कबीर के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने के आरोप को निराधार बताते हुए पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े चार वर्ष बाद ही सही मगहर पहुंचे तो, लेकिन 15 साल सरकार चलाने वाले लोग कभी यहां नहीं गए। सपा-बसपा के लोगों ने चार करोड़ कबीरपंथियों की सुधि नहीं ली, सिर्फ अपना स्वार्थ साधा और अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी बंगले को खाली करने के लिए समय मांगते थे, आज वह सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा कई ऐसे कदम उठाएगी, जिससे विपक्ष की बेचैनी और अधिक बढ़ जाएगी।