{"_id":"5a3a52834f1c1b686a8bad78","slug":"41513771651-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामानुजन ने भारत को दिलाया अतुलनीय गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामानुजन ने भारत को दिलाया अतुलनीय गौरव
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के सभागार में बुधवार को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की स्मृति में उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने गणित के क्षेत्र में रामानुजन के योगदान की चर्चा करते हुए कहा गया कि दुनिया में उन्होंने भारत को अतुलनीय सम्मान दिलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता व कॉलेज के प्रबंध सचिव डॉक्टर दयाशंकर तिवारी ने कहा कि श्री निवास रामानुजन ने अपनी प्रतिभा के बल पर भारत को भी दुनिया में विशिष्ट स्थान दिलाया। गणित के क्षेत्र में अपने समय के अनेक दिग्गजों को पीछे छोड़ने वाले श्रीनिवास रामानुजन ने केवल 32 साल के जीवन काल में पूरी दुनिया को गणित के अनेक सूत्र और सिद्धांत दिए। कार्यक्रम को डाक्टर अनुज, डाक्टर इंद्रजीत मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। उद्बोधन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाक्टर अमृतांशु शुक्ल व संचालन कालेज के पुस्तकालय मंत्री पंकज राय व अमित ने किया। डॉक्टर सीएस सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस मौके पर डाक्टर कृष्ण प्रताप सिंह, डाक्टर अवधेश पांडेय, डाक्टर हरिश्चंद्र पांडेय, डाक्टर इंद्रासन पांडेय, डाक्टर विभ्राट चंद कौशिक आदि मौजूद रहे।