{"_id":"59df579b4f1c1bf4688b5614","slug":"41507809179-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेखुई बाजार अपने मायके लेकर आयी थीं उनकी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेखुई बाजार अपने मायके लेकर आयी थीं उनकी मां
Updated Thu, 12 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा क्षेत्र के सेखुई बाजार में इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो वर्ष की उसकी बहन इसी बीमारी से पीड़ित है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ननिहाल आए थे। अभी सेवरही थाना क्षेत्र के दुबही गांव में भाई-बहन की मौत के बाद हुई इस घटना से पूरे जिले में लोग दहशत में हैं।
सेखुई बाजार निवासी चौथी प्रसाद की बेटी शकुंतला अपने जुड़वां बेटों और एक बेटी के साथ बीते महीने मायके आईं। पति गुलाब रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। बीते एक अक्टूबर की रात जुड़वा भाइयों में से अमित तेज बुखार से पीड़ित हो गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभी अमित का इलाज चल ही रहा था कि उसकी दो वर्षीया बहन प्रिया बीमार हो गई। मंगलवार की रात अमित ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। बच्चे का अंतिम संस्कार करने की खातिर शकुंतला आदि बुधवार को वापस लौटे। लोगों ने अमित का अंतिम संस्कार करने के बाद बुधवार की शाम ही प्रिया को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शकुंतला की शादी नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के महेसरा गांव में हुई है। शकुंतला के मामा मोहर प्रसाद ने बताया कि अमित की मौत से सभी दहशत में हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि गांव में शीघ्र ही स्वास्थ्यकर्मी भेजे जाएंगे।
बाक्स-
सहमे हुए हैं लोग
यह बता दें कि सेवरही थाना क्षेत्र के दुबही गांव में भी भाई की मौत के छह दिन के भीतर ही इंसेफेलाइटिस से बहन की भी मौत हो जाने से मां भी सदमे में आ गई और बुधवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंसेफेलाइटिस की बढ़ रही इन घटनाओं से लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में डाक्टरों की टीम जल्द भेजनी चाहिए।