फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   41 aasha workers suspenton order

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
41 aasha workers suspenton order
41 आशा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने का निर्देश
विज्ञापन

कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस मौके पर डीएम ने अपनी जिम्मेदारियों के प्रति रुचि न लेने वाली 41 आशा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता डीएम एस. राजलिंगम ने की। इस दौरान एनआरसी कार्यक्रम के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वर्तमान समय में कुपोषित बच्चों को भर्ती न किए जाने के बारे में पूछताछ की गई। इसके अंतर्गत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों की क्लास लेते हुए डीएम ने तत्काल सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए आईसीडीएस विभाग से समंवय स्थापित कर कुपोषित बच्चों को भर्ती कर इलाज करने के सख्त निर्देश दिए। बीएचएनडी कार्यक्रम की समीक्षा विधिवत रूप से की गई। समीक्षा के दौरान अभियान के रूप में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर लेकर फीड कराने की हिदायत दी गई ताकि एएनएम व ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते का संचालन शुरू किया जा सके। महिलाओं को प्रसव के बाद दी जाने वाली सहायता राशि की समीक्षा सीएचसीवार की गई। इसमें खराब प्रगति वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को शीघ्र भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बजट उपलब्ध न होने की स्थिति में पोर्टल पर डिमांड करने की बात कही गई।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, आशाओं की ओर से किए गए भ्रमण आदि की निर्धारित प्रारूप पर सूचना आशावार उपलब्ध कराएं। उन्होंने आशा के रिक्त पदों पर तत्काल चयन कर भर्ती किए जाने का भी निर्देश संबंधित को दिए। बैठक के दौरान संज्ञान में लाया गया कि जनपद की 41 आशा कार्यकर्ताओं की तरफ से कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। इन सभी को टर्मिनेट करने का निर्देश संबंधित को दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी समीक्षा की गई, जिसमें अधिकांश आशा कार्यकर्ताओं की खराब प्रगति रिपोर्ट देखने को मिली। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान होम डिलीवरी की संख्या अधिक पाए जाने पर डीएम ने संबंधित आशा को टर्मिनेट करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसडीआर की समीक्षा के दौरान मृत्यु संबंधी डाटा समय से उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए। इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर न देने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण लेने का निर्देश सीएमओ को दिया गया। बैठक के दौरान इमुलाइजेशन, निर्माण कार्य, अस्पताल की रंगाई पुताई, उपकरणों की आपूर्ति सहित सभी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

डायरिया पखवाड़ा के संबंध में एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने दो अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमएस डॉ.एसके वर्मा सहित सभी एसीएमओ, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीपीओ, सीडीपीओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed