फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   400 crore business by creating fake firm in the name of director of pharma company

Kushinagar News: फॉर्मा कंपनी के निदेशक के नाम से फर्जी फर्म बनाकर 400 करोड़ का कारोबार

Fri, 29 Aug 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
400 crore business by creating fake firm in the name of director of pharma company
पडरौना। शहर के एक फाॅर्मास्युटिकल कंपनी के निदेशक के नाम से जालसाजों ने ओटीपी हेरफेर कर उन्हीं के नंबर से दिल्ली में फर्म बनाकर ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ित ने एसपी से मिलकर तहरीर दिया। इस पूरे मामले में एसपी द्वारा जांच टीम गठित कर दी गई है। पीड़ित द्वारा यह पूरी ठगी का आकलन 400 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। जब पीड़ित ने अपने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के पास आयकर भरने गया तब ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत किया है।
विज्ञापन

पडरौना नगर क्षेत्र के भक्त प्रकाश दुबे ने अपने तहरीर में पुलिस को बताया कि वह कस्बे के ही वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित लाइफ लाइट फाॅर्मास्युटिकल कंपनी के निदेशक हैं। बताया कि जब वह अपने सीए के पास इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए गए तो ज्ञात हुआ कि उनके ही आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर का प्रयोग कर दिल्ली नार्थ में बीपी इंटरप्राइजेज नामक 19 फरवरी 2025 को एक फर्म बनाया गया। जिसमें स्क्रैप का कार्य हुआ है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पहचान पर खोले गए फर्जी फर्म से 450 करोड़ से अधिक रुपये निर्गत किए गए हैं। पीड़ित ने बिना थंब इंप्रेशन लगवाए बैंक की ओर से जीएसटी नंबर जारी करने पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं बिना अंगूठा लगाए बैंक खाता खोलने पर भी पुलिस का ध्यान आकृष्ट किया है। तहरीर में यह भी बताया कि उनका मोबाइल नंबर 2002 से वर्तमान समय तक चल रहा है। इसके आधार और पैन कार्ड लिंक है लेकिन जालसाजों ने इसके अतिरिक्त दो नंबर और एक अज्ञात नाम से बने ईमेल आईडी जोड़कर बीपी इंटरप्राइजेज दिल्ली नाम से 19 फरवरी 2025 को फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि 250 करोड़ रुपये से लेकर 450 करोड़ रुपये की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दिया है। एसपी कार्यालय में पहुंचने के बाद पीड़ित की फरियाद सुनते हुए एसपी ने पुनः पूरे मामले को समझा और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए टीम गठित कर दी है। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल की मदद से इसकी जांच कराई जा रही है। मामला गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed