फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   40.85 crores approved for four projects

चार परियोजनाओं के लिए 40.85 करोड स्वीकृत

Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
40.85 crores approved for four projects
चार परियोजनाओं के लिए 40.85 करोड स्वीकृत
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। आगामी मानसून सत्र में पिपराघाट नरवाजोत बांध और गांवों की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश शासन ने 40.85 करोड़ की चार परियोजनाओ की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब बाढ़ खंड विभाग ने स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। रविवार की शाम को लेबल वन के पूर्व मुख्य अभियंता ने बांध का निरीक्षण कर अभियंताओं को निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
पिछले साल पिपराघाट नरवाजोत बांध गंडक नदी के निशाने पर था। किसी तरह से फ्लड फाइटिंग के जरिए बचाया जा सका था। बांध कटने की स्थिति में तवकल टोला, दहारी टोला, भंगी टोला, शिव टोला, इमिलिया टोला, उपाध्याय टोला, देवनारायन टोला, हनुमान टोला, नरवाजोत आदि गांव के अस्तित्व पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

भारत सरकार व पटना की गंडक हाई लेबल कमेटियों की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 40 करोड़ 85 लाख की चार परियोजनाओं की मंजूरी दी है। इसकी ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग ने इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है। रविवार की शाम लेवल वन के पूर्व मुख्य अभियंता डॉ. महेंद्र कुमार निगम और कुशीनगर बाढ़ खंड के एक्सईएन महेश कुमार सिंह की अगुवाई में एसडीओ आमोद कुमार सिंह, एसडीओ एसके प्रियदर्शी, एसडीओ हरिशंकर पांडेय, जेई चंद्रप्रकाश, जेई श्रीराम यादव, जेई रमेशधर दूबे, जेई राकेश कुमार, जेई संजय मौर्य, जेई सुनील यादव, जेई राजेश सिंह आदि ने परियोजनाओं के लिए स्वीकृत स्थानों का निरीक्षण कर जरूरी जानकारियां जुटाईं। बाढ़ खंड के एक्सईएन महेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूरा कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं स्वीकृत परियोजनाएं-
1- पिपराघाट नरवाजोत बांध पर बड़ी गंडक नदी में किमी 0.130 से किमी 0.500 के बीच रिवेटमेंट कार्य। इसकी लागत 816.71 लाख है।
2- पिपराघाट नरवाजोत बांध पर बड़ी गंडक नदी में किमी 0.510 से किमी 0.710 के बीच रिवेटमेंट कार्य, टीथ निर्माण और परक्यूपाइन निर्माण कार्य। इसकी लागत 785.87 लाख है।
3- पिपराघाट नरवाजोत बांध पर बड़ी गंडक नदी में किमी 0.720 से किमी 0.920 के बीच रिवेटमेंट कार्य, टीथ निर्माण और परक्यूपाइन निर्माण कार्य। इसकी लागत 1240.58 लाख है।

4- पिपराघाट नरवाजोत बांध पर बड़ी गंडक नदी में किमी 0.930 से किमी 1.140 के बीच रिवेटमेंट कार्य, टीथ निर्माण और परक्यूपाइन निर्माण कार्य। इसकी लागत 1241.79 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed