{"_id":"64836e70b6c2a4c97002f8e6","slug":"4-constables-hounered-by-adg-kushinagar-news-c-7-1-200526-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर के चार कांस्टेबल को एडीजी ने दिया प्रशस्तिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर के चार कांस्टेबल को एडीजी ने दिया प्रशस्तिपत्र
Fri, 09 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देते एडीजी अखिल कुमार।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर में लगी थी आग, महिला सहित दो बच्चियों की बचाई थी कांस्टेबलों ने जान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एडीजी अखिल कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में बुलाकर कुशीनगर के चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्तिपत्र दिया। उनकी प्रशंसा करते हुए भविष्य में इसी प्रकार अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत फाजिलनगर में चार जून की शाम इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भीषण आग लग गई थी। शाॅर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी। उसमें एक ही परिवार की दो बच्चियों सहित एक महिला धुएं के चलते कमरे में बेहोश हो गई थी।
चौकी प्रभारी राकेश यादव को जब आग लगने की सूचना मिली तो सिपाही अर्जुन खरवार, आनंद गुप्ता व राहुल के साथ जिस मकान में आग लगी थी, वहां पहुंचे। जब अर्जुन खरवार को घर में तीन लोगों को फंसे होने की जानकारी हुई तो पीछे की तरफ से खिड़की तोड़कर अपनी जान की बाजी लगाकर घर के अंदर दाखिल हो गए। महिला व दोनों बच्चों को आग की लपटों से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि पटहेरवा थाना में तैनात कांस्टेबल अर्जुन खरवार, आनंद गुप्ता, विनोद यादव और सोहित यादव को इस बहादुरी के लिए प्रशस्तिपत्र दिया गया है।