फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3rd boy health not normal

फॉलोअप

Thu, 10 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
3rd boy health not normal
सड़क हादसा : घायल तीसरे युवक की हालत नाजुक
विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर )। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार में बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से घायल तीसरे युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है, जबकि इस हादसे में मरने वाले दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों के घर पर मातम छाया हुआ है।
मथौली बाजार निवासी भोलू वर्मा उर्फ अरविंद वर्मा (21), पवन गौंड़ (28) और रिश्तेदारी में आए सिसवा निवासी अजय साहनी (25) बुधवार की रात करीब दस बजे बाजार में ही बाइक से घूमने निकले थे। वे हरिओम चौक पर ट्रक की चपेट में आ गए थे, जिससे भोलू वर्मा और अजय साहनी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पवन गौंड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। पवन को मथौली बाजार सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। उसका इलाज गोरखपुर के एक नर्सिंगहोम में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

भोलू चाय की दुकान चलाकर परिवार का करता था भरण-पोषण
भोलू उर्फ अरविंद वर्मा अपने माता-पिता के दूसरे नंबर का पुत्र था। वह चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी उत्पन्न हो गया है। हादसे में भोलू की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से अपनी बहन के घर रहता था अजय
दुर्घटना में मरने वाला दूसरा युवक अजय साहनी महराजगंज जिले के सिसवा बाजार का निवासी था। वह बचपन से ही मथौली बाजार निवासी अपने जीजा राजदेव साहनी के घर रहता था। राजदेव साहनी ने बताया कि परिवार का वह सबसे दुलारा था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद अजय साहनी के माता-पिता सिसवा से मथौली बाजार आ गए थे।

पवन की हालत चिंताजनक
इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन गौंड़ का इलाज गोरखपुर के एक नर्सिंगहोम में चल रहा है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। मजदूरी पर ही परिवार की आजीविका चलती है। परिवार के लोग पवन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed