{"_id":"69eabca0fb2a864f720bf8e7","slug":"380-students-vaccinated-on-the-fourth-day-of-the-td-campaign-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-157063-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीडी अभियान में चौथे दिन 380 छात्र-छात्राओं का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीडी अभियान में चौथे दिन 380 छात्र-छात्राओं का हुआ टीकाकरण
Fri, 24 Apr 2026 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। स्वास्थ्य विभाग की ओ रसे चलाए जा रहे टीडी (टिटनेस टीकाकरण ) अभियान के चौथे दिन बेवा सीएचसी क्षेत्र के 380 छात्र-छात्राओं में टीकाकरण हुआ। यह अभियान 20 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 30 तक चलेगा।
अभियान के चौथे दिन बृहस्पतिवार को बेवा सीएचसी क्षेत्र के स्कूल और मदरसों में टीडी अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को टिटनेस मुक्त टीकाकरण किया गया। इसमें सभी कक्षा 5 और 10 के छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को बेवा सीएचसी के एआरओ मोहम्मद शाकिब ने निरीक्षण किया। क्षेत्र गौहनिया ताज प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच कर टीकाकरण की जानकारी ली। शत-प्रतिशत टीकाकरण करने की बात कही। शाकिब ने बताया कि बेवा सीएचसी को लगभग 5 हजार डोज लगवाने का लक्ष्य दिया गया है जो समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा।अभियान के पहले दिन पांच सौ छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हुआ, जबकि चौथे दिन 380 का हुआ है। अब तक 1480 टीके लग चुके हैं। निरीक्षण में यूनिसेफ के शोएब अख्तर, राजेश कुमार, माधुरी मौर्या आदि मौजूद रहे।