फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   38 nominations and two hundred unknown on the case, one arrested

38 नामजद और दो सौ अज्ञात पर केस, एक गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
38 nominations and two hundred unknown on the case, one arrested
38 नामजद और दो सौ अज्ञात पर केस - फोटो : अमर उजाला
पडरौना।कोतवाली क्षेत्र के बसहिया गांव में स्लाटर हाउस संचालित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव के मामले में रविवार को एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 38 नामजद और डेढ़ से दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को भी पुलिस के भय से बहुत से लोग घर छोड़कर बाहर रहे। गांव में सन्नाटा छाया रहा। 
विज्ञापन


बसहिया गांव अवैध रूप से स्लाटर संचालित होने तथा मांस की बिक्री के लिए चर्चित रहा है। कई बार इस गांव में पुलिस छापा भी मार चुकी है। शनिवार को गांव में एक व्यक्ति के यहां स्लाटर हाउस संचालित होने की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे पहुंची कोतवाली पुलिस को गांववालों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा था। पथराव के चलते कोतवाल की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसके बाद पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस तथा गांववालों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ था। गांववालों की तरफ से पथराव भी हुआ। बहुत से लोग अपने घरों में ताला बंद कर खेतों, उपासना गृह और रेलवे लाइन के आसपास जाकर छिप गए।
विज्ञापन


मौके पर एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एएसपी लालसाहब यादव, सीओ सदर श्रीशचंद्र, कोतवाल रायसाहब यादव सहित काफी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। अफसरों के समझाने के बाद धीरे-धीरे मामला शांत हुआ। रात में पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दबिश देनी शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के भय से गांव के बहुत से लोग रविवार को भी अपने घरों में ताला बंद कर बाहर रहे। इस कारण गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव ने बताया कि रविवार की सुबह बसहिया के हसमुद्दीन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसपी राजू बाबू सिंह का कहना था कि पुलिस पर पत्थर चलाने के आरोप में 38 नामजद और डेढ़-दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed