फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   36 people cheated of Rs 11 lakh in the name of sending money abroad, case registered

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 36 लोगों से 11 लाख की ठगी, केस दर्ज

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
36 people cheated of Rs 11 lakh in the name of sending money abroad, case registered
- कप्तानगंज थाने की पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया है केस
विज्ञापन



कप्तानगंज। विदेश भेजने के नाम पर 36 लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। इन लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गांव के निवासी संजीव शर्मा पुत्र श्याम बिहारी शर्मा ने तहरीर दी है। उन्होंने थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव के निवासी राम प्रताप राजभर पुत्र शिव राजभर पर विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये लेकर 36 लोगों को फर्जी वीजा और फर्जी एयर टिकट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में ही कप्तानगंज थाने में तहरीर दिया था, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसके बाद उन्होंने सिविल जज पडरौना के न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय ने कप्तानगंज थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद पुलिस ने राम प्रताप राजभर सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000

दूसरी बार कोर्ट का आदेश होने पर दर्ज हुआ केस

संजीव शर्मा ने बताया कि सोहनी चौराहे पर फर्नीचर की छोटी दुकान खोलकर परिवार का भरण-पोषण करता हूं। वर्ष 2019 में राम प्रताप फर्नीचर का काम कराने का बहाना लेकर आया और अपने जाल में फंसाकर विदेश भेजे का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर अपने साथ 35 लोगों का भी पैसा दो बार में 6 लाख 55 हजार रुपये नकद और अपने दो सहयोगियों के बैंक खाता में 4 लाख 45 हजार रुपये मंगा लिया। उसने कुल 11 लाख रुपये लिया और कुवैत भेजने के लिए फरवरी 2020 में दिल्ली एयरपोर्ट पर भेज दिया। उन्हें लेकर कुल 36 लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उनके साथ एजेंट को जानने वाले चार अन्य लोग भी थे।

संजीव शर्मा ने बताया कि जब उन लोगों ने वीजा और टिकट चेक कराया तो उन सभी का फर्जी निकाला। उसके बाद सभी लोग राम प्रताप राजभर के घर पहुंचे तो वह घर से फरार हो चुका था। अभी तक उससे मुलाकात नहीं हुई। इस वजह से उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed