{"_id":"62ec18b51c92b1344730b9eb","slug":"35-android-e-ticketing-machine-kushinagar-news-gkp4460588146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में अब कैशलेस टिकट की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में अब कैशलेस टिकट की व्यवस्था
विज्ञापन

पडरौना डिपो को 35 एंड्राएड ई-टिकटिंग मशीनें मिली
पडरौना। रोडवेज की बसों में सफर करने वाले अब कैश लेस व्यवस्था से टिकट खरीद सकेंगे। पडरौना डिपो की बसों में यह सुविधा जल्द शुरू होगी। इसके लिए 35 एंड्राएड ई-टिकटिंग मशीनें डिपो को मिल चुकी हैं। रूट और किराए के डाटा फीड का काम पूरा होते ही इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा।
पडरौना डिपो से 36 बसें संचालित की जाती हैं। इनमें निगम की 21 और अनुबंधित 15 बसें शामिल हैं। परिवहन निगम ने पडरौना डिपो को 35 टच स्क्रीन ई-टिकटिंग मशीनें मुहैया कराई हैं। इससे यात्री अपने टिकट का पेमेंट ऑनलाइन कर परिचालक से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। कैश लेस की सुविधा चालू होने से सवारियों को राहत मिलेगी।
इसके अलावा यात्री नकद देकर भी टिकट बनवा सकेंगे। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, फोन-पे, पेटीएम, गूगल-पे सहित डिजिटल तरीके से भी टिकट खरीद सकेंगे। इससे फुटकर रकम की झंझट और साथ में नकदी लेकर चलने की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। एआरएम बिंदु प्रसाद ने बताया कि पडरौना डिपो को 35 हाईटेक एंड्राएड ई-टिकटिंग मशीनें मिली हैं।