{"_id":"69cae9b4149c369f990684a1","slug":"344-anganwadi-workers-receive-appointment-letters-faces-light-up-with-joy-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148335-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 344 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 344 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आंगबाड़ी कार्यकर्त्री को नियुक्ति पत्र देते धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान।
- फोटो : samvad
संकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने नवचयनित 344 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई दी। कहा कि नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं के माध्यम से गर्भवतियों को उनके स्वास्थ्य संबंधी देखरेख में सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में किसी भी नियुक्ति अथवा भर्ती प्रक्रिया में कोई पक्षपात नहीं है, संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी एवं निष्पक्ष है।
विधायक धनघटा ने जनपद की सभी नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं। कहा कि प्रदेश सरकार साफ नियति से प्रदेश के समस्त बेरोजगार नौजवानों, महिलाओं, बालिकाओं को लाभ देकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोग शासन के निर्देशानुसार लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन पौली का शिलान्यास के साथ-साथ पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।