फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   34 pairs of tied bondage

34 जोड़े बंधे गृहस्थी की डोर से

Sun, 07 May 2017 11:49 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
34 pairs of tied bondage
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को सामाजिक सौहार्द तब देखने योग्य था, जब हिंदू और मुस्लिम कन्याओं की बारात में ढोल-ताशा, हाथी-घोड़ा के साथ बाराती पहुंचे। आयोजक मंडल ने सभी बारातियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद 34 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।            
विज्ञापन

 केडी शाही जनजागृति संस्थान तुर्कपट्टी की ओर से 15वें वर्ष  आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में रविवार की शाम मुख्य आयोजन स्थल नव निकेतन ज्ञानस्थली को दुल्हन की तरह सजाया गया था। एक तरफ़ जहां शहनाइयों की धुन बज रही थी, वही दूसरी ओर मंगलगान हो रहा था। शाम चार बजे से ही कुशीनगर के अतिरिक्त महराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया सहित पड़ोसी प्रांत बिहार से क्रमवार बारातियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।            
विज्ञापन

आयोजक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष दीपनारायण  अग्रवाल, प्रबंधक सुधीर कुमार शाही, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र दत्त शुक्ल, विक्रम अग्रवाल ने अपने सहयोगियों के साथ बारातियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वर पक्ष और वधू पक्ष पर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा की। आयोजक मंडल के लोग बारातियों के स्वागत के बाद वर पक्ष व कन्या पक्ष को द्वारपूजा स्थल की ओर ले गए, जहां एक साथ पुरोहितों व मौलवियों ने अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार विवाह की रस्में शुरू कराईं।             
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आयोजक मंडल की ओर से घरातियों और बारातियों को जलपान व सहभोज कराया गया। दूसरी तरफ नव निकेतन ज्ञान स्थली के भव्य एवं विराट मंच पर नव युगल के विवाह की तैयारियां जोरों पर थी। इस दौरान बड़ी संख्या में घराती और बाराती मौजूद रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed