फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   33 villages in Khadda affected by Gandak floods; 5,200 farmers to receive relief.

Kushinagar News: खड्डा में गंडक बाढ़ से 33 गांव प्रभावित, 5200 किसानों को मिलेगी राहत

Wed, 14 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
33 villages in Khadda affected by Gandak floods; 5,200 farmers to receive relief.
राजस्व विभाग के आकलन के अनुसार बाढ़ से 3346.18 हेक्टेयर कृषि भूमि की फसल को हुआ नुकसान
विज्ञापन

खड्डा। गंडक नदी की बाढ़ और बारिश से खड्डा तहसील क्षेत्र के 33 आबाद व गैरआबाद गांव प्रभावित हुए हैं। राजस्व विभाग के आकलन के अनुसार, करीब 3346.18 हेक्टेयर कृषि भूमि की फसल को नुकसान पहुंचा है। शासन की ओर से 5200 चिह्नित किसानों को प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

इनमें से 19 गांवों में घरों के साथ खेत और फसलें भी नुकसान की चपेट में आई हैं। पात्र किसानों के बैंक खातों में राहत राशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अभी भी सर्वे और आंकड़ों की फीडिंग का काम जारी है। बाढ़ से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने के बाद किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। सरकारी सहायता से उन्हें कुछ राहत मिली है। हालांकि, यह राशि फसल की लागत और वास्तविक क्षति के मुकाबले कम है। फिर भी, किसानों को अगली खेती और घरेलू जरूरतों के लिए कुछ आर्थिक सहारा मिल रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित किसानों ने अपनी मुश्किलें साझा की हैं। हदीस मियां, जटाशंकर और नरेश यादव जैसे किसानों ने धान की फसल को नुकसान बताया। गंडक नदी पार के राधेश्याम, चंद्रिका, नरसिंह, विनोद और बदरी भी प्रभावित हुए हैं। किसानों का कहना है कि खाते में राहत राशि पहुंचने से उनकी मुश्किलें कुछ कम होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूरे नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती लेकिन संकट के समय आर्थिक मदद जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि खरीफ की फसल को हुए नुकसान का नियमानुसार सर्वे कराया जा रहा है। लेखपाल खतौनी और क्षति के विवरण के आधार पर आंकड़ों की फीडिंग कर रहे हैं। यह रिपोर्ट जिले के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है। वहां से पात्र किसानों के खातों में सीधे राहत राशि भेजी जा रही है। शेष किसानों के लिए सर्वे और फीडिंग का काम अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed