{"_id":"608d96188ebc3e246745ed52","slug":"33-mile-sankramit-155-mareej-hue-svasth-kushinagar-news-gkp393503279","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 मिले संक्रमित, 155 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 मिले संक्रमित, 155 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
33 मिले संक्रमित, 155 मरीज हुए स्वस्थ
- एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1088 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार को जिले में कोरोना से 33 लोग संक्रमित मिले, जबकि 155 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 1088 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 463 व्यक्तियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि शाम तक 536 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 503 निगेटिव और 33 पॉजिटिव मिले। संक्रमित मिलने वालों में फाजिलनगर क्षेत्र से आठ, कप्तानगंज से तीन, खड्डा से एक, पडरौना से आठ, सेवरही से छह, गमकुही से एक और अन्य क्षेत्रों से छह लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 446422 लोगों की कोरोना जांच में 8584 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 155 लोग शनिवार को स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर अब तक कुल 7413 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 83 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि 1088 एक्टिव केस हैं।सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.92 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 86.35 प्रतिशत और मृत्युदर 0.96 प्रतिशत है।