पडरौना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत विशुनपुरा, रामकोला और खड्डा ब्लॉक परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें कुल 354 युगल जोड़े एक दूजे के हुए। इसमें 328 जोड़ों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। जबकि 26 मुस्लिम समाज के जोड़ों काे मौलाना ने निकाह पढ़ाया। जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया और विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 169 जोडों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बधे। इसमें विशुनपुरा ब्लाॅक 104, पडरौना ब्लाॅक के 39, दुदही ब्लाॅक के 20 और पडरौना नगरपालिका के छह जोड़े शामिल रहे। ब्लाॅक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, बीडीओ सुशील कुमार सिंह, पडरौना बीडीओ सुशील अग्रहरी, डीपीओ शैलेंद्र राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 89 जोड़े सात फेरे लिए। सांसद विजय कुमार दूबे, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, बीडीओ विजय सिंह, अजय गोविंद राव उर्फ़ शिशु बाबू, प्रदीप जायसवाल ने नव विवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद और गृहस्थी का समान देकर विदा किया।इस दौरान हर्ष प्रताप सिंह, राधेश्याम दीक्षित, आलोक गुप्ता, बड़काई बाबू मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक ब्लाॅक परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम हुआ। 96 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विधायक विवेकानंद पांडेय, बीडीओ विनीत यादव, पर्यवेक्षक जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने वर वधु को सुखी जीवन का आशीर्वाद और गृहस्थी का सामान देकर विदा किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रवि चौरसिया, नर्वदेश्वर चौरसिया, राजू सिंह, औरंगजेब, आनंद सिंह, प्रदीप शर्मा चौरसिया आदि मौजूद रहे।

विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देते अतिथि।

विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देते अतिथि।