फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3168 issues resolved in Lok Adalat

 लोक अदालत में सुलझाए 3168 मुुकदमे

Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 09 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 3168 issues resolved in Lok Adalat
अदालत में पहुंचे फरियादी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 495 वादों का सुलह कराकर निस्तारण किया गया। साथ ही 41135962 रुपये बैंकों को दिलाया गया, जबकि 1391 शमनीय वादों का निस्तारण कर 175220 रुपये जुर्माना वसूला गया। यहां कुल 3168 वादों का निपटारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराया गया। 
विज्ञापन


प्रभारी जनपद न्यायाधीश, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सैय्यद वाइज मियां, अपर जिला जज राज सिंह वर्मा, सत्यवीर सिंह, यादव, विनय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी सागर ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसिद्घ नारायण दीक्षित एवं महामंत्री जन्मेजय तिवारी सहित अनेंक अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद जैसे मोटर दुर्घटना से संबंधित वाद, पारिवारिक वाद और अन्य दीवानी वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। साथ ही बैंक ऋण से संबंधित 495 मामलों का निस्तारण लोक अदालत में सुलह के जरिए किया गया। बैंकों की तरफ से कुल 41135962 रुपये का सेटलमेंट किया गया। वहीं 1391 शमनीय वादों का निस्तारण कर 175220 रुपये जुर्माना वसूला गया। मोटर दुर्घटना के 37 वादों का निस्तारण करते हुए 8247500 रुपये प्रतिकर दिलाया गया। 102 पारिवारिक वाद तथा 41 दीवानी वाद भी निस्तारित हुए। इसके अलावा 241 राजस्व तथा समस्त एसडीएम न्यायालयों की तरफ से 793 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। इस तरह शनिवार को संपन्न हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3168 वादों का निपटारा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed