फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अधिकार के साथ कर्तव्य की बात न करना बेईमानी: जिला जज

अधिकार के साथ कर्तव्य की बात न करना बेईमानी: जिला जज

Mon, 26 Nov 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 26 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अधिकार के साथ कर्तव्य की बात न करना बेईमानी: जिला जज
संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते जिला जज। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सोमवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें लोगों को अधिकार की मांग करने के साथ ही संविधान से मिले कर्तव्य को पूरी तन्मयता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जिला जज सैय्यद वाइज मिया ने कहा कि लोग हमेशा संविधान में वर्णित अधिकार की बात करते हैं, लेकिन उसी संविधान में वर्णित कर्तव्य को निभाने की बात पर कतराने लगते हैं। इसलिए हमें हमेशा अपने संविधान से मिले पद और दायित्व को संविधान के अनुरूप निभाना चाहिए। कार्यक्रम को प्रथम एडीजे शिवशंकर प्रसाद, द्वितीय एडीजे लक्ष्मीकांत शुक्ला, तृतीय एडीजे लालमणि, परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश विनय द्विवेदी, प्रथम एफ़टीसी एडीजे सत्यवीर यादव, द्वितिय एफ़टीसी एडीजे विनय कुमार, सीजेएम अभिमंयु सिंह, सिविल जज सिनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शालिनी सागर, जेएम कृष्ण प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया गया। इस दौरान शोभित श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय, महामंत्री दुर्गेश दीक्षित, राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप गोविंद राव, नरेंद्र कुमार मिश्रा, जितेंद्र दुबे और विनय प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed