{"_id":"5bdb42a4bdec226999177267","slug":"31541096100-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए किया सदबुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए किया सदबुद्धि यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नोनियापट्टी बाईपास सड़क निर्माण के लिए धरने के आठवें दिन गुरुवार को आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदबुद्धि यज्ञ किया। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना था कि सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन व शासन के लिए लोग गंभीर नहीं हैं। उनके सदबुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन जरूरी है।
पिछले आठ दिनों से पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप स्थानीय नागरिक छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव पहलवान की अगुवाई में धरना दे रहे हैं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आंदोलित लोगों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सदबुद्धि यज्ञ किया। धरना का नेतृत्व कर रहे बजरंगी यादव ने कहा कि पिछले आठ दिनों से धरना दिया जा रहा है, अब तक शासन-प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
ऐसे में अगर दीवाली पूर्व सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो दीवाली नहीं मनाई जाएगी और त्योहार के दिन भी धरना दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के नेता मनीष जायसवाल ने कहा कि बाईपास सड़क की समस्या स्थानीय नागरिकों की ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की है। इस सड़क का निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है, इसलिए सभी दलों के लोगों को एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी करनी होगी।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सलाउद्दीन हिंदल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान मोहम्मद मुस्लिम, गुलाम रब्बानी, मुहम्मद कलाम, मुहम्मद सलीम, सैफ लारी, उस्मान अंसारी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रामलखन यादव, महामंत्री मोहम्मद आलम, मुहम्मद आजम, एजाज खान, अशरफुल हक, अरस्तु जमाल, सुरज यादव, मनोज यादव, निकेश, मैनुद्दीन, बासुदेव, सिराज, बबलू, प्रियांशु, हाफी रजा हुसैन, अविनाश, अनम दास आदि मौजूद रहे।