फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सरस्वती शिशु गृह को सौंपी गई लावारिस बच्ची

सरस्वती शिशु गृह को सौंपी गई लावारिस बच्ची

Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती शिशु गृह को सौंपी गई लावारिस बच्ची
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। गौरी श्रीराम गांव के एएनएम सेंटर के निकट मिली नवजात बच्ची को बुधवार के दिन सरस्वती शिशु गृह ग्राम अवस्थी के सदस्यों को सौंप दिया गया। इनका कहना था कि किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत लावारिस नवजात शिशु को कोई भी व्यक्ति असंवैधानिक रूप से गोद नहीं ले सकता। 19 अगस्त को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम स्थित एएनएम सेंटर से 50 मीटर की दूरी पर यह नवजात लावारिस हाल में मिली थी। पुलिस ने इसे गांव के किशोर चौहान को सौंप दिया था। बाद में पांडेयपट्टी गांव के निवासी अमित कुमार की पत्नी लक्ष्मी ने अपना लिया था। इसकी जानकारी होने पर जिले की बाल कल्याण समिति ने थाने पर पत्र भेजकर बच्ची को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा था। एसओ की तरफ से इस बच्ची को 29 अगस्त को बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष दीपाली सिन्हा ने इस बच्ची को गोरखपुर के दत्तक ग्रहण अभिकरण सरस्वती शिश गृह ग्राम अवस्थी को सौंप दिया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति न्यायपीठ कुशीनगर की सदस्य अमित मिश्रा, मोलई प्रसाद, के अलावा जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, बाल संरक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा, अनीता, प्रकाशचंद भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed