फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 01 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या
दुदही/कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव के रघुवीर भगत टोला निवासी एक बुजुर्ग की सोते समय हत्या कर दी गई। उन पर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। इस घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। एसपी सहित पुलिस विभाग के अन्य अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। मृतक के घरवाले हत्या की वजह जमीन विवाद बता रहे हैं। जंगल पचरुखिया के रघुवीर टोला निवासी नथुनी कुशवाहा घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने अपने घोठा पर अकेले रहते थे। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि रात में खाना पहुंचाकर लोग घर आ गए थे, उस समय तक नथुनी सही सलामत थे। सुबह घोठे की ओर से गुजर रहे लोगों ने नथुनी का खून में सन शव देखा और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार के लोग पहुंचे तो नथुनी का शव पड़ा था। हत्यारों ने उनके शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह प्रहार किया था। मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर ही नथुनी कुशवाहा की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी हरिगोविंद, सीओ सदर ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मृतक के परिवारीजनों से भी बात की। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की। एसओ अमित राय का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed