फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया

Thu, 27 Jul 2017 07:06 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया
कुशीनगर। कसया क्षेत्र के दो स्कूलों में पढ़ने वाले 10 बच्चे-बच्चियों को बृहस्पतिवार को स्कूल में अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इससे दोनों स्कूलों में अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। आनन - फानन में बीमार बच्चों को कसया सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में सुधार हुआ तब उन्हें घर भेजा गया। डॉक्टरों ने दूषित पेयजल के सेवन के चलते बच्चों के बीमार होने की बात कही है।
विज्ञापन

कसया कस्बे से सटे गांव भलुही मदारी पट्टी स्थित एसके मेमोरियल स्कूल में बृहस्पतिवार को अचानक कक्षा दो की छात्रा नगमा व हिना तथा कक्षा तीन के हिमांशु और कक्षा छह के नूरशबा, शादिया, तनु, साक्षी, अर्पिता व जन्नत परवीन को उल्टी - दस्त होने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ते देख स्कूल प्रबंधन ने तत्काल सभी को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

अभी इनका इलाज शुरू ही हुआ था कि बनवारी टोला स्थित छत्रपति शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा संध्या सिंह को भी अस्पताल लाया गया। सभी बच्चों को बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने सीएचसी पहुंचकर डॉक्टरों से बीमार बच्चों के बारे में व इलाज की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के तत्काल बेहतर इलाज की बात कही। उन्होंने दोनों स्कूलों के संचालकों को बच्चों के लिए साफ पानी का इंतजाम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed