फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   314 boxes of illegal English liquor recovered in truck, smugglers escaped

Kushinagar News: ट्रक में 314 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, भाग निकले तस्करर

Mon, 11 Nov 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
314 boxes of illegal English liquor recovered in truck, smugglers escaped
मंसाछापर। जटहा बाजार थाने की पुलिस ने ट्रक में 314 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस टीम को देखते ही तस्कर मौके से भाग निकले। बरामद वाहन के आधार पर पुलिस तस्करों को चिह्नित कर ली। उनकी धर-पकड़ के लिए टीम भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि जटहा बाजार थाने की पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर बिहार जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने मुखबिर के बताए ठिकाने हिरनही गांव में पहुंच गई। पुलिस को देख तस्कर भाग निकले। खड़े ट्रक की जांच में 314 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद ट्रक व अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बरामद वाहन के आधार पर तस्करों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी, एसआई अनिल कुमार शर्मा, देवेन्द्र यादव, विकास कौल, कांस्टेबल विश्वजीत राय व पुष्पेन्द्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed