फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   300 Gram silver ornaments theft

चोरी हुई

Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
300 Gram silver ornaments theft
आभूषण की दुकान से तीन सौ ग्राम चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन

अहिरौली बाजार (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे पर बुधवार की रात एक आभूषण की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी चुरा ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव भलुही निवासी अभिमन्यु वर्मा तिनहवा चौराहे पर आभूषण की दुकान किए हैं। बुधवार की रात चोरों ने उनकी दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर तीन सौ ग्राम चांदी के आभूषण और आलमारी समेत उसमें रखे तीन हजार रुपये चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी पर उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आसपास के स्थानों पर खोजबीन की तो आलमारी थोड़ी दूर एक खेत में मिली। सूचना पर पहुंचे एसआई शर्मा सिंह यादव ने घटनास्थल पर छानबीन की। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ कसया पीयूषकांत राय ने बताया कि हाइकोर्ट गए हैं। पहुंचकर जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

घर में चोरी, गृहस्वामी ने दी तहरीर
छितौनी। बैरा टोला निवासी एक व्यक्ति के घर में बुधवार की रात चोरी हो गई। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छितौनी के बैरा टोला निवासी हरिवंश यादव ने बताया कि बुधवार की रात घर के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात चोरों ने फाटक का ताला तोड़कर घर में रखें 25 हजार रुपये नकद, आभूषण और कपड़ा आदि चुरा लिया। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed