फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 seat not fill in unpg college

यूएनपीजी कॉलेज में विज्ञान वर्ग समेत कई विषयों के प्रवक्ता नहीं

Tue, 14 Dec 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
30 seat not fill in unpg college
उदित नारायण पीजी कालेज।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
यूएनपीजी कॉलेज में विज्ञान वर्ग समेत कई विषयों के प्रवक्ता नहीं
विज्ञापन

- कॉलेज में सृजित 48 पदों में से 30 रिक्त
- कुल 15 विषयों में से दस विषयों में नहीं हैं प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज में महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। महाविद्यालय में स्वीकृत कुल 15 विषयों के 48 शिक्षकों में से दस विषयों के प्रवक्ता के 30 पद रिक्त हैं। इसमें से संस्कृत, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान वर्ग में प्रवक्ता के सभी पद रिक्त हैं। इसमें से कई पद बीते दस वर्ष से भी अधिक समय से रिक्त हैं। इससे महाविद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
नगर में स्थित उदित नारायण पीजी कॉलेज शहर का सबसे पुराना कॉलेज है। इस महाविद्यालय में बीए के प्रत्येक विषय में 950, बीएससी में 190 और एमए में शिक्षा शास्त्र, भूगोल और विज्ञान वर्ग के विषयों में 40-40 और शेष विषयों में 60-60 सीट स्वीकृत हैं। महाविद्यालय में स्वीकृत सीटों के सापेक्ष हर वर्ष विद्यार्थियों का नामांकन भी पूरा कर लिया जाता है। लेकिन इन विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले प्रवक्ता का अभाव है। हालत यह है कि महाविद्यालय में स्वीकृत कुल 48 पदों में से प्रवक्ता के 30 पद रिक्त हैं। इन रिक्त शिक्षकों में अंग्रेजी, इतिहास, गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय में स्वीकृत सभी पद खाली हैं। जबकि हिंदी में स्वीकृत छह शिक्षकों में एक, राजनीति शास्त्र में स्वीकृत पांच में से तीन, समाज शास्त्र में स्वीकृत आठ में से दो, भूगोल में स्वीकृत चार में से दो रिक्त हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के इन रिक्त पदों में से कई ऐसे पद हैं जो बीते दस वर्षों से भी अधिक समय से रिक्त चल रहे हैं। महाविद्यालय में पद अधिक संख्या में रिक्त होने से यहां नामांकित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर अंशकालिक शिक्षकों से पठन-पाठन कराया जा रहा है। कॉलेज में सृजित पदों के सापेक्ष रिक्त पद की सूची बनाकर आयोग को भेजी गई है। आयोग से शिक्षक उपलब्ध होते ही संबंधित विषय के प्रवक्ता को विभाग में तैनात कर दिया जाएगा।
- डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed