फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 lakh answer sheets evaluated

Kushinagar News: तीन लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
3 lakh answer sheets evaluated
पडरौना। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक तक मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन के छठवें दिन इंटर 131174 और हाईस्कूल की 173919 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इस तरह चार मूल्यांकन केंद्रों पर बीते पांच दिनों में कुल 305093 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस श्रवण कुमार ने बताया कि उदित नारायण इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 121109 कापियां आवंटित की गई हैं। इसके मूल्यांकन के लिए 477 परीक्षक तैनात किए हैं। मूल्यांकन के छठवें दिन 243 परीक्षा उपस्थित हुए। इन उपस्थित परीक्षकों ने 11696 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, जबकि बुद्ध इंटर कॉलेज में तैनात 512 परीक्षाकों को उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए 149884 कापियां आई हैं, लेकिन सोमवार को मूल्यांकन कार्य के लिए उपस्थित हुए 366 परीक्षकों ने 14686 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसी तरह हाईस्कूल के लिए पहली बार मूल्यांकन केंद्र बने नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा में 153993 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
विज्ञापन

छठवें दिन 18906 कापियों काे तैनात 931 परीक्षकों में उपस्थित हुए 330 परीक्षकों ने कापियों का मूल्यांकन किया, जबकि श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा में मूल्यांकन के लिए बोर्ड की तरफ से मिली 161641 उत्तरपुस्तिकाओं का तैनात 772 परीक्षकों में से छठवें दिन उपस्थित हुए 323 परीक्षकों ने 18804 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed