{"_id":"64c40988c0bf94d6a60d2f14","slug":"3-injured-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2308-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक चालक ठेले से टकराया, तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक चालक ठेले से टकराया, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 29 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरियापट्टी गांव के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर एक ठेला से टकरा गए। इससे तीन लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी दुदही भेजवाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बाइक सवार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बैजूपटटी निवासी साहब ठाकुर बाइक से सेवरही की तरफ आ रहे थे। वह बरियापट्टी गांव के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर एक कुल्फी बेचने वाले ठेला से टकरा गए। इससे ठेला चालक सुदर्शन गोंड, ठेला के पास खड़े सीएचसी दुदही के चिकित्सक डॉ. नीतिन कुमार और बाइक सवार तीनों घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी दुदही भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर बाइक चालक साहब ठाकुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. नितिन कुमार व ठेला चालक सुदर्शन गोंड का इलाज सीएचसी में चल रहा है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस को दी तहरीर
तमकुहीराज। बीते बुधवार देर रात थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर झोपड़ी उजारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस गांव के ध्रुव प्रसाद की तरफ से शुक्रवार को दी गई तहरीर में कहा कि गांव के कुछ वर्षों से काबिज भूमि पर बनी झोपड़ी को उजाड़ दिया है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।