फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 colleges will be make collection centers

तीन कॉलेजों को बनाया जाएगा उप संकलन केंद्र

Fri, 19 Jan 2018 11:19 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 19 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
3 colleges will be make collection centers
UP Board Exam
पडरौना। 
विज्ञापन

छह फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए मुख्य संकलन केंद्र के अलावा तीन उप संकलन केंद्र बनाने का प्रस्ताव बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा है। 
जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध 293 कॉलेज हैं। इस वर्ष कुल 111324 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से हाईस्कूल के 66484 और इंटर के 44840 परीक्षार्थी हैं। इनके लिए 149 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं के नियमित संकलन के लिए मुख्य संकलन केंद्र के अलावा तीन उप संकलन केंद्र बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

विकास खंड हाटा, सुकरौली, मोतीचक और कप्तानगंज क्षेत्र के विद्यालयों के लिए श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा को उप संकलन केंद्र बनाया जाना है। ब्लॉक क्षेत्र तमकुहीराज, दुदही, सेवरही और फाजिलनगर के स्कूलों के लिए फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज को और पडरौना, विशुनपुरा, रामकोला, खड्डा, कुबेरस्थान, नेबुआ नौरंगिया व कसया ब्लॉक के विद्यालयों के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को उप संकलन केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को मुख्य संकलन केंद्र भी बनाने का प्रस्ताव है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मुख्य संकलन केंद्र व उप संकलन केंद्र बनाने का प्रस्ताव बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलते ही इसके लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उप संकलन केंद्र पर जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
पडरौना। परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं पहले उप संकलन केंद्रों पर जाएंगी। वहां से उसी दिन इन्हें मुख्य संकलन केंद्र पर भेजा जाएगा। इससे उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने में सुविधा होगी। साथ ही परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का अवसर नहीं मिल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed