फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 arrested in religion change

Kushinagar News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
3 arrested in religion change
खड्डा में ईसाई धर्म के प्रचारक पुरूष व महिला ,धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप।संवाद
ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का प्रयास, हिरासत में लेकर छानबीन
विज्ञापन

पानी से अंधापन दूर करने, कैंसर से छुटकारा, मरणासन्न को जवान करने का दे रहे थे प्रलोभन
बीमारियां ठीक कराने आए लोगों को प्रार्थना सभा में शामिल करने का भी है आरोप
हिंदूवादी संगठनों के नेताओं की पहल पर हरकत में आई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। कस्बे के भुजौली वार्ड नंबर-एक में एक ग्लास पानी से अंधापन दूर करने, कैंसर से छुटकारा, मरणासन्न को जवान बनाने आदि का प्रलोभन देने और प्रार्थना सभा कर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का प्रयास करने के आरोप में तीन लोग किए गए हैं।

खड्डा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने और समाज में धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जिन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली निवासी अशोक शर्मा व सविता देवी तथा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ गांव की निवासी गीता चौहान शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई हिंदूवादी संगठनों के नेताओं की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

वहां एक व्यक्ति के खेत में सामियाना डालकर आसपास व दूसरे जिले तथा बिहार तक के सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई गई थी और ईसाई धर्म पद्धति से प्रार्थना सभा की जा रही थी। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली वार्ड नंबर-एक में एक व्यक्ति खेत में सामियाना डालकर आसपास, दूसरे जिले तथा बिहार के सौ से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई थी। वह ईसाई धर्म की पद्धति से प्रार्थना कर रहा था।
हिंदूवादी नेताओं का कहना था कि वह व्यक्ति इसकी आड़ में बीमारियां ठीक करने आदि का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के अभियान में जुटा था। इस तरह का कार्य वह व्यक्ति पहले भी कर चुका है। पुलिस उसे पूर्व में भी हिरासत में ले चुकी थी। फिर भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था।
सूचना पर पहुंची खड्डा थाने की पुलिस ने रविवार को प्रार्थना सभा के आयोजक सहित दो महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया।
प्रार्थना सभा में उपस्थित भीड़ ने पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए हो-हल्ला किया। पुलिस उन तीनों को हिरासत में लेकर खड्डा थाने चली गई। पुलिस उन तीनों से पूछताछ कर रही है।

क्या कहते हैं हिंदूवादी संगठन के लोग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भुजौली मंडल के कार्यवाह सागर जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला मंत्री धीरज धमाका व राम मिलन गौंड़, धर्मवीर गौंड़, हरिकेश गुप्ता आदि ने खड्डा पुलिस को सूचना दी। इन लोगों ने बताया कि कस्बे में भीड़ जुटाकर लोगों में अंधविश्वास फैलाने के साथ ही साथ ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का कुचक्र रचा जा रहा है। इस क्षेत्र में यह प्रवचन तेजी से बढ़ रहा है। इसमें ईसाई धर्म के प्रचार की आड़ में गरीब, अशिक्षित व दलित लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने का खेल चल रहा है। इस प्रार्थना सभा में प्रचारकों की ओर से दावा किया जाता है कि एक गिलास पानी में दैवीय शक्ति है। इसे पीने से हर तरह के असाध्य रोग समाप्त हो जाएंगे। जन्म से अंधा इस पानी से आंख धोए तो रोशनी आ जाएगी। कैंसर जैसी बीमारी भी ठीक हो जाएगी।


क्या कहती है पुलिस-
ईसाई धर्म में लोगों को परिवर्तन कराने की कोशिश किए जाने की सूचना पर दो महिला व एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य व नियमों के अनुसार जो होगा, कार्रवाई की जाएगी।
-अमित शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, खड्डा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed