{"_id":"60c206af8ebc3e7f68283b12","slug":"3-arrested-in-rape-case-kushinagar-news-gkp3975438200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी की तरफ से गठित पुलिस टीमों ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी की तरफ से गठित पुलिस टीमों ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म के तीन और आरोपी गिरफ्तार
पडरौना (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र की 11 साल की एक बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें लेकर अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में इसका पर्दाफाश करते हुए एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आठ जून को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म होने की तहरीर विशुनपुरा थाने में दी थी। उसने सात युवकों को इस अमानवीय घटना में लिप्त होना बताया था। पीड़िता के पिता की तहरीर मिलने पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। तमकुहीराज के सीओ फूलचंद कन्नौजिया के नेतृत्व में तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्ता, तरयासुजान के कपिल चौधरी, विशुनपुरा के संजय कुमार, कुबेरस्थान के उमेश कुमार और सेवरही थाने के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी अपनी-अपनी टीम के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गए थे। बुधवार को दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे, जबकि बृहस्पतिवार को मोजाहिद, शौकत अंसारी और रबी आलम निवासी कोकिलपट्टी थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब सिर्फ दो आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी रह गया है, जिसके लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
एएसपी ने बताया कि तहरीर मिलने के 24 घंटे के अंदर यह गिरफ्तारी की गई है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस सेल के सुशील कुमार सिंह, कांस्टेबल अतीश कुमार, स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, सचिन कुमार और राघवेंद्र परमार शामिल थे।