{"_id":"574b35c64f1c1b7b28108fcc","slug":"2nd-day-not-availeval-electicity-in-chawani-mohalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी मोहल्ले में दूसरे दिन भी नहीं आई बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी मोहल्ले में दूसरे दिन भी नहीं आई बिजली
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौन,। शनिवार की दोपहर में आई आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।
कई पोल और तारों पर पेड़ ढह गए, जिससे शनिवार को दोपहर से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगर के कई मुहल्लों में तो देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन छावनी मुहल्ले में दूसरे दिन भी लोग बिजली के लिए मोहताज रहे। उन्हें कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ा।
शनिवार को दोपहर में आंधी-बारिश के बाद पूरे नगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। क्योंकि छावनी में गैस एजेंसी के बगल में बरगद का विशाल पेड़ ट्रांसफार्मर से सटे स्थित पोल-तार पर ही ढह गया था। इससे पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। उनके जमीन पर गिर जाने से आवागमन भी बाधित हुआ था। इसके अलावा कसया से आने वाली हाइटेंशन लाइन पर एक पेड़ के ढह जाने से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। नगर के सुभाष चौक, तिलक नगर, नौका टोला, कोतवाली रोड, आेंकारवाटिका कॉलोनी सहित कई मुहल्लों में तो देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन रविवार को भी उसके आने-जाने का क्रम लगा रहा।
उधर, छावनी मुहल्ले में क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को बदलने में जेई और कर्मचारी पूरे दिन लगे रहे। लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इस कारण लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। इसके चलते पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन
एसडीओ पडरौना अरविंद कुमार सिंह का कहना था कि देर रात तक पडरौना के सभी मुहल्लों की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। छावनी में पोल-तार पर पेड़ गिर जाने से सब क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे ठीक कराने के लिए जेई और लाइनमैन की ड्यूटी लगा दी गई है।
हाटा के मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप
हाटा। तेज आंधी में विद्युत पोल टूटने के कारण हाटा कस्बे के दो मुहल्लों में शनिवार की दोपहर से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। रविवार को पोल ठीक करने के लिए कोई पहल नहीं होने से अब लोग यह आशंका जता रहे हैं कि विद्युत आपूर्ति सुचारु होने में देर हो सकती है। अधिकारी भी यह कह रहे हैं आपूर्ति शुरू होने में अभी दो-तीन दिन का समय लग सकता है।
हाटा कस्बे के आजाद नगर और तिलक नगर मुहल्ले को बिजली सप्लाई देने के लिए पुरानी बर्फ फैक्ट्री के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
जिसके पास का एक पोल टूट शनिवार की आंधी में टूट गया। इसके कारण दोनों मुहल्ले की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। बिजली नहीं आने से कई घरों में पानी का संकट पैदा हो गया है। रविवार को पूरे दिन पोल को बदलने के लिए विभाग की ओर से कोई पहल शुरू नहीं हुई। जिससे लोग यह आशंका जताने लगे हैं कि विद्युत आपूर्ति सुचारु होने में समय लग सकता है। मोहल्ले के लोगों ने जल्द से जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ कृष्ण कुमार भार्गव ने बताया कि दूसरे पोल की व्यवस्था कर रहे हैं। विद्युत आपूर्ति शुरू होने में अभी दो-तीन दिन का समय लग सकता है।
15 गांवों में कई दिन से आपूर्ति नहीं
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के 15 गांवों में पिछले कई दिन से बिजली नहीं आ रही है। वजह यह कि आंधी में टूटे तार और पोल अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। बिजली न रहने से लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। मोबाइल डिस्चार्ज रहने से लोग अपनों का हालचाल भी नहीं ले पा रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्दी आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
बीते 25 मई को आंधी-बारिश में जगह-जगह बिजली के तार व पोल टूट गए थे। इसके चलते क्षेत्र के अधिकांश गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सेवरही कस्बे समेत प्रमुख बाजारों की आपूर्ति तो ठीक कर दी थी लेकिन गोर्साइं पट्टी, मुन्नीपट्टी, मोरवन, चखनी, परसौन, पथरवा, बहिराबारी, मथौली, पाण्डेयपुर, गौरी नरोत्तम, गौरी इब्राहिम, संतपटटी, कतौरा, कोटवा, पिरोजहा सहित 15 गांवों की आपूर्ति अभी भी शुरू नहीं हो पाई है।
बिजली उपभोक्ता सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश वर्मा, श्रीकिशुन पटेल, रामायन कुशवाहा, रुस्तम अली, बच्चा राय, राकेश यादव आदि का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकांश लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हैं जिसकी वजह से वे लोग दूर रह रहे अपने सगे संबंधियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
इस संदर्भ में अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि आंधी से बिजली के खम्भों और तारों को काफी क्षति हुई है। इन्हें सही कराने का कार्य चल रहा है। जल्दी ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।