Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   29 kg of suspicious meat recovered from an e-rickshaw; driver fled.

Kushinagar News: ई-रिक्शा में 29 किलो संदिग्ध मांस बरामद, भाग गया चालक

Thu, 05 Nov 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
29 kg of suspicious meat recovered from an e-rickshaw; driver fled.
निरंकारी भवन से बरवाफार्म के बीच तेतरिया मार्ग पर पुलिस ने पकड़ा वाहन, जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे
विज्ञापन

कसया। नगर के निरंकारी भवन से बरवाफार्म के बीच तेतरिया मार्ग पर मंगलवार रात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा से दो बोरियों में करीब 29 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया। पुलिस को देखते ही चालक ई-रिक्शा छोड़कर खेत की ओर भाग निकला। पुलिस ने मांस के नमूने लेकर सुरक्षित रख लिए हैं। वाहन स्वामी की पहचान कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एसआई संजय सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक ई-रिक्शा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने पर वह कुछ दूर जाकर ई-रिक्शा छोड़कर खेत की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो सीट के बीच खाली जगह में रखी दो सफेद बोरियों में मांस मिला। सूचना पर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में मांस भैंस का होने की आशंका जताई गई। दोनों बोरियों से करीब 100-100 ग्राम नमूने लेकर सील कर दिए गए। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौल में एक बोरी में 14 किलो और दूसरी में 15 किलो मांस मिला। पुलिस ने रात 9:56 बजे मांस को कब्जे में लिया। बाद में पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर उसे दबवा दिया गया।


ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जांच के दौरान उसका चेचिस और इंजन नंबर मिला। ई-चालान एप के माध्यम से जांच करने पर वाहन स्वामी की पहचान कुड़वा उर्फ दिलीपनगर निवासी विपिन भारती के रूप में हुई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed