फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   28 year after national dhvaj

गांधी चबूतरे पर 28 वर्ष बाद फहरेगा तिरंगा

Tue, 02 Jan 2018 11:55 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 02 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
28  year after national dhvaj
सफाई - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
दुदही। कुश्‍ाीनगर के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा से जुड़े दुदही के सुराजी बाजार में इस बार गांधी चबूतरे पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाएगा। बीते 28 वर्षों से विवाद के कारण यहां ध्वजारोहण नहीं हो रहा था। विवाद खत्म होने के बाद युवकों ने इस ऐतिहासिक स्थल पर ध्वजारोहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बुजुर्ग बताते हैं कि वर्ष 1917 में गांधी जी की चंपारण यात्रा के बाद से दुदही क्षेत्र में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गतिविधियां तेज हुई थीं। दुदही बाजार में पोखरे के पास एक जगह पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े लोग बैठक कर अपनी रणनीति बनाते थे। इस जगह को बाद में सुराजी बाजार के नाम से जाना जाने लगा। गांधी जी के निधन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू गेंदा सिंह, लुटावन प्रसाद, श्रीकिशुन गुप्ता, गया प्रसाद आदि ने बैठक वाली जगह पर गांधी चबूतरा का निर्माण कराया। इस जगह पर वर्ष 1989 तक राष्ट्रीय पर्व पर झंडा फहराया जाता था। 
विज्ञापन


 इसमें से दो डिस्मिल जमीन प्राथमिक विद्यालय को दे दी गई, जबकि चार डिस्मिल जमीन एक व्यक्ति के नाम से आवासीय पट्टा कर दिया गया। शेष बची दो डिस्मिल जमीन भी दो लोगों को पट्टे पर दे दी गई। जमीन का पट्टा होने व चबूतरे का वजूद खत्म होने की वजह से यहां ध्वजारोहण की परम्परा भी बंद हो गई। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो पट्टा निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुंदन, सुनील यशराज, रवि वर्मा, सुनील गुप्त, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि ने गांधी चबूतरे पर फिर से ध्वजारोहण की परम्परा शुरू करने के लिए परिसर की सफाई की है। इस बार 26 जनवरी को यहां झंडा रोहण किया जाएगा। इन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यहां फिर से चबूतरा बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed