फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   264 litre cough syrup recovered

Kushinagar News: 264 लीटर अवैध सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
264 litre cough syrup recovered
पटहेरवा/समउर बाजार। लग्जरी कार से बिहार लेकर जा रहे अवैध सिरप के साथ एक युवक को पटहेरवा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद 264 लीटर सिरप की कीमत 4.35 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस सिरप का इस्तेमाल नशेड़ी भी करते हैं। खांसी के इलाज में यह सिरप उपयोगी बताई जाती है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को जानकारी मिली कि लग्जरी कार से एक युवक अवैध सिरप लेकर बिहार जा रहा है। पुलिस ने बघौचघाट मोड़ पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सामने से आ रही कार को पुलिस ने रोका तो चालक कार लेकर भागने लगा। कार रोकने के बाद पुलिस ने जांच की तो डिकी और सीट पर गत्ते में अवैध सिरप मिली। कार चालक सीरप के कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने अवैध सीरप समेत कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी युवक की पहचान बसडिला महंथ निवासी विजय मद्देशिया के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 22 गत्ता में 2640 शीशी 264 सिरप सीरप मिली। इंस्पेक्टर राकेश रोशन सिंह ने बताया कि नशे के आदी लोग इस सिरप का इस्तेमाल करते हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

- कोडीन सिरप में नशे की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसकी बिक्री पर रोक है। इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। इसका प्रयोग करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। -डॉ. उपेंद्र चाैधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed