{"_id":"61e3078b4f368f11f805ce88","slug":"26-new-people-corona-infected-kushinagar-news-gkp423785069","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 नए लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 नए लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 नए लोग कोरोना संक्रमित
कुशीनगर। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि शनिवार को भी जारी रही। जनपद में 26 लोग संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक मरीज नौ केस पडरौना क्षेत्र के हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 98 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि कोरोना काल से लेकर शनिवार शाम तक जनपद में 11 लाख, पांच हजार, 539 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें अब तक 15738 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 227 मरीजों की मौत हो चुकी है तथा 15412 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2186 लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया। शाम तक 1466 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1440 निगेटिव और 26 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में हाटा क्षेत्र से छह, कप्तानगंज के दो, रामकोला का एक, पडरौना के नौ, विशुनपुरा के दो और अन्य क्षेत्रों से छह लोग शामिल हैं। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 98.13 प्रतिशत है। उन्होंने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से दो गज की दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।