फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   26 corona positive in kishinagar

कोरोना से दो और मरीजों ने दम तोड़ा, 26 नए लोग संक्रमित

Sat, 10 Oct 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
26 corona positive in kishinagar
कोरोना के दो और मरीजों ने दम तोड़ा, 26 नए लोग संक्रमित
विज्ञापन

- 25 मरीज हुए स्वस्थ, 237 अभी भी संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना महामारी से जूझ रहे दो और मरीजों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इस तरह जिले में कोरोना महामारी से मरने वाले मरीजों की संख्या 52 हो गई है। 26 नए लोग इस बीमारी की चपेट में आए, जबकि 25 जांच में स्वस्थ मिले। ठीक हुए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 1652 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1626 निगेटिव और 26 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में दुदही क्षेत्र से एक, कप्तानगंज से एक, कसया से चार, पडरौना से दो, तमकुही से नौ, हाटा से दो, सुकरौली से दो, कुबेरस्थान से दो तथा तीन मरीज अन्य क्षेत्रों से हैं। इस तरह अब तक कराई गई 153213 लोगों की कोरोना जांच में 5036 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि 25 मरीज जांच में स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक 4747 लोग स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। इनके अलावा जिले के तुर्कपट्टी व सेवरही थाना क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह अब तक 52 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि 237 लोग कोविड अस्पतालों में इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को संक्रमण दर 4.05 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 94.26 प्रतिशत और मृत्युदर 1.03 प्रतिशत रही।
कोरोना संक्रमित मिलने पर सीएचसी सील
तमकुहीराज। सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना से संक्रमित होने पर अस्पताल फिर से सील कर दिया गया है। शनिवार को सीएचसी में सैनिटाइजेशन किया गया। इस वजह से दूरदराज से आए मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इसके पहले एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट के संक्रमित मिलने पर अस्पताल सील किया गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार का कहना है कि एक स्वास्थ्यकर्मी के संक्रमित मिलने के कारण अस्पताल को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed