{"_id":"69655a85c4354b367307bdb6","slug":"259-karod-kee-baat-nikalee-pharjee-15-hajaar-ke-chakkar-mein-seej-hua-khaata-kushinagar-news-c-7-1-gkp1041-1195975-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 2.59 करोड़ की बात निकली फर्जी, 15 हजार के चक्कर में सीज हुआ खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 2.59 करोड़ की बात निकली फर्जी, 15 हजार के चक्कर में सीज हुआ खाता
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। नगर के वार्ड नंबर 12, आर्य समाज मंदिर, मंगल बाजार निवासी रेखा अग्रहरि के यूपी ग्रामीण बैंक कप्तानगंज शाखा के खाते में 2.59 करोड़ रुपये होने की बात जांच में फर्जी निकली है। दरअसल उसका खाता 15 हजार रुपये के संदिग्ध लेनदेन के चक्कर में सीज किया गया है, जो कई बार में खाते में जमा कराए गए हैं। ये रकम साइबर अपराधियों द्वारा भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है। साइबर पुलिस इसकी जांच कर रही है।
कप्तानगंज निवासी राजेंद्र अग्रहरि की बेटी रेखा का खाता कस्बे के यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में है। रेखा की शादी महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी भोलेनाथ अग्रहरि से हुई है। भोलेनाथ मुंबई में टाइल्स का काम करते हैं। भोलेनाथ ने बताया कि पत्नी के ग्रामीण बैंक के खाते से वह फोन-पे का उपयोग करते हैं। सात जनवरी को मुंबई में सामान खरीदते समय 150 रुपये का भुगतान करने के दौरान खाते के फ्रीज होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पत्नी को बैंक भेजा, जहां शुक्रवार को बैंक कर्मियों ने बताया कि खाते में संदिग्ध लेनदेन पाया गया है और बैलेंस 2.59 करोड़ रुपये दिख रहा है, जिसके चलते खाता फ्रीज किया गया है।
बैंक की सलाह पर पत्नी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शनिवार को बैंक बंद होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। सोमवार को बैंक खुलने पर दोबारा जांच की गई, जिसमें सामने आया कि खाते में 2.59 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि एक संदिग्ध खाते से तीन बार में कुल 15 हजार रुपये जमा किए गए थे। इसी आधार पर साइबर क्राइम पुलिस के निर्देश पर ग्रामीण बैंक के लखनऊ मुख्यालय से एहतियातन यह खाता फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी ग्रामीण बैंक कप्तानगंज शाखा के प्रबंधक शिवम पांडेय ने बताया कि अवकाश और बैंक बंद होने के कारण पहले स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। सोमवार को जांच के बाद वास्तविक स्थिति सामने आई। खाताधारक को पूरी जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई साइबर क्राइम पुलिस द्वारा की जा रही है। बैकं की दी गई जानकारी के अनुसार, रेखा के खाते में अभी 12 हजार रुपये हैं, जिनमें से 7700 रुपये छह जनवरी को ही उसके खाते में भेजे गए हैं। इस रकम के बारे में भोलेनाथ कुछ जानकारी नहीं दे पाए।
उधर, 2.59 करोड़ रुपये खाते में होने की बात और खाजी फ्रीज करने की शिकायत की बात से पुलिस इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला थाने पर आई ही नहीं थी। उसने किसे ये बात बताई यह वही बता सकती है। फिलहाल मामला खुलने के बाद से महिला किसी से बात नहीं कर रही है।