फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 will remain in Kushinagar district, CM Adityanath

25 को कुशीनगर जिले में रहेंगे सीएम आदित्यनाथ

Fri, 19 May 2017 11:58 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 19 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 will remain in Kushinagar district, CM Adityanath
25 को कुशीनगर जिले में रहेंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मई को जिले में आएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का जनपद में प्रथम आगमन है। वह सुबह दस बजे मलिन बस्तियों का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 11 से 12 बजे के बीच जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

यह जानकारी डीएम डीएम आंद्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बुलाई गई बैठक में दी। डीएम ने सीएम के लिए मंच की व्यवस्था की जिम्मेदारी एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सौंपी। डीएम ने बताया कि मंच के आसपास पूरा क्षेत्र 15 सेक्टर में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में 400 कुर्सियां लगाई जाएंगी। प्रत्येक सेक्टर में एसडीएम और बीडीओ तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने इक्कीस मई को मनाए जाने वाले आतंकवाद विरोधी दिवस की तैयारी को लेकर भी अधिकारियों से बात की।। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने आतंकवाद से देश को हो रहे नुकसान पर विचार व्यक्त किया। डीएम ने कहा कि आतंकवाद और हिंसा अब देश के किसी क्षेत्र विशेष के लिए सीमित नहीं है। आतंकवाद ने कई राज्यों को अलग-अलग तरीके से प्रभावित किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न किया है। इसका हर स्तर पर मुकाबला किया जाना है। डीएम ने शासन के उस पत्र का भी जिक्र किया, जिसमें 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed