{"_id":"666a248142dd27e0680f0434","slug":"25-kva-transformer-burnt-as-soon-as-it-was-installed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118201-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लगाते ही जल गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लगाते ही जल गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर
Thu, 13 Jun 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सिंघापट्टी खास गांव में मंगलवार की देर शाम 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाते ही जल गया। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार ट्रांसफाॅर्मर जला है। इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया और बिजली निगम के जिम्मेदारों पर ट्रांसफार्मर रिपेयर करने में धांधली का आरोप लगाया।
सिंघापट्टी खास गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। एक सप्ताह पहले ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया था। लोगों के काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को दूसरा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर आया। गांव वाले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर देख नाराज हो गए और क्षमता वृद्धि की मांग को लेकर देर रात तक हंगामा किया। लेकिन, विभागीय जिम्मेदारों ने 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया। कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर जल गया और गांव की बत्ती गुल हो गई। इससे नाराज गांव के अमित पांडेय, गोविंद कुमार, अमरनाथ पांडेय, आनंद पांडेय, रामा प्रसाद, राहुल कुमार, रमेश प्रसाद, मुक्तिनाथ पांडेय का कहना है कि कनेक्शन के सापेक्ष ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है, इसलिए बार-बार जल जा रहा है। लोगों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन, विभाग के जिम्मेदार सुन नहीं रहे हैं। जिसका खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रभारी जेई अजय सिंह ने बताया कि ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर जल गया। दूसरा ट्रांसफार्मर जल्द लग जाएगा।