फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 e-rickshaws challaned, 15 seized

Kushinagar News: 25 ई-रिक्शा का चालान, 15 सीज

Tue, 25 Mar 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
25 e-rickshaws challaned, 15 seized
पडरौना। नियम को दरकिनार कर सड़क पर दौड़ाने वाले ई रिक्शा चालकों पर अभियान चलाकर पुलिस ने शिकंजा कसा। एसपी भी सड़क पर उतरे और चालकों का सत्यापन किया। बिना कागजात, बिना लाइसेंस और नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हुए मिले। चालान करने के साथ बिना कागजात वाले ई रिक्शा को सीज किया गया। यह अभियान गांव से लेकर शहर तक चलाया गया। रामकोला प्रतिनिध के अनुसार एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस ई-रिक्शा की जांच के बाद जिसके पास कागजात नहीं थे उसे कागजात बनाने तथा नाबालिग लड़कों को चलाने से परिजनों को मना किया गया है। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सेवरही पुलिस की ओर से 94 ई-रिक्शा चालकों की सघन जांच की गई और 25 गाड़ियों को चालान किए गए व 15 गाड़ियों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

इस अभियान से पूरे दिन कस्बे के ई-रिक्शा चालकों मे हड़कंप की स्थिति बनी रही और इधर उधर भागते नजर आए। मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाट-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर के लोहेपार चौराहे पर व गांव लक्ष्मीपुर चौराहे पर एसआई विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ई रिक्शा का चेकिंन के दौरान पेपर जांच किया गया, जिसमें 6 गाड़ियों का 3000 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed