{"_id":"66c91fd64f768276d3074407","slug":"25-bottles-of-illegal-liquor-recovered-from-food-shop-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122002-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खाद्य पदार्थ की दुकान से 25 बोतल अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खाद्य पदार्थ की दुकान से 25 बोतल अवैध शराब बरामद
Sat, 24 Aug 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के खोट्ठा बाजार में देसी शराब की दुकान के समीप खाद्य पदार्थ की दुकान में अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही थी। इसकी जानकारी किसी ने आबकारी निरीक्षक को दी। शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम पहुंची तो खाद्य पदार्थ की दुकान में कोल्डड्रिंक की आड़ में अवैध तरीके से शराब की बिक्री होती पाई गई। टीम ने शराब बरामद कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के खोट्ठा बाजार में देसी शराब के आसपास के दुकानों में अवैध तरीके से शराब बेचने की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम पहुंची। टीम के सदस्य ने शराब मांगी तो दुकानदार नागेश्वर जायसवाल ने दे दी। जांच में कोल्डड्रिंक की बोतलों के बीच छिपाकर रखी 25 बोतल शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग टीम पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।